{"_id":"69e2fd32238111664203e6f6","slug":"video-uproar-outside-hospital-in-jalandhar-family-members-level-serious-allegations-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधरमें हॉस्पिटल के बाहर हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधरमें हॉस्पिटल के बाहर हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
जालंधर में स्थित रतन हॉस्पिटल के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक बुजुर्ग महिला मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और पैसों के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए। 72 वर्षीय गुरदेव कौर के बेटे हरकेश कुमार और अन्य परिजनों का दावा है कि उनकी माता अस्पताल में भर्ती होने के बाद सामान्य बातचीत कर रही थीं और खाना मांग रही थीं। परिवार के अनुसार, जैसे ही उन्होंने आयुष्मान भारत योजना (आयुष्मान कार्ड) के तहत मुफ्त इलाज की बात उठाई और फोन करवाया, 10-15 मिनट के भीतर मरीज को वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने जानबूझकर स्थिति को गंभीर दिखाया ताकि आयुष्मान कार्ड से इलाज से बचा जा सके या पैसों की मांग जारी रखी जा सके।
परिवार का यह भी कहना है कि अस्पताल लगातार पैसे जमा करवाने का दबाव बना रहा था। उनके साथ आए अमरीक सिंह ने आरोप लगाया कि मरीज को अब तक केवल एक बोतल चढ़ाई गई है, फिर भी भुगतान की मांग की जा रही है। वहीं अस्पताल के पीआरओ नरिंदर कुमार ने सभी आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि मरीज पहले ही जालंधर के 15-20 अस्पतालों में दिखा चुकी थीं और उनकी हालत बेहद नाजुक थी। अस्पताल के अनुसार, दिल से जुड़ी जांच में रिपोर्ट 35,000 आई, जबकि सामान्य स्तर करीब 300 होता है। पीआरओ का दावा है कि मरीज को कार्डियक अरेस्ट आया, जो उनकी गंभीर स्थिति के कारण हुआ। फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्षों के दावों में बड़ा अंतर है। घटना के बाद अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा और परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।