{"_id":"69e2fdc196500e31a2027248","slug":"video-amritsar-commissionerate-police-destroys-narcotics-seized-in-249-ndps-cases-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस ने 249 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशा किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस ने 249 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशा किया नष्ट
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 249 मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया।
यह कार्रवाई ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई, जिसकी अध्यक्षता डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू ने की। कमेटी के अन्य सदस्यों में एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जगबिंदर सिंह और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह शामिल रहे।
टीम ने खन्ना पेपर मिल पहुंचकर तय प्रक्रिया के अनुसार सभी जब्त नशीले पदार्थों को बॉयलर में डालकर नष्ट किया।
नष्ट किए गए माल में 891 ग्राम हेरोइन, 7085 नशीले कैप्सूल, 4280 गोलियां, 11 किलो 523 ग्राम नशीला पाउडर, 1 किलो 115 ग्राम भुक्की, 7 ग्राम स्मैक, करीब 180 ग्राम चरस, 75 इंजेक्शन और 325 ग्राम गांजा शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।