सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal's skaters shine in Dehradun, Shimla becomes overall champion

Video: देहरादून में हिमाचल के स्केटर का जलवा, शिमला बना ओवरऑल चैंपियन

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:44 PM IST
Himachal's skaters shine in Dehradun, Shimla becomes overall champion
प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में देहरादून में सात दिवसीय आइस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू से आए कुल 46 प्रतिभागियों ने सात आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शिमला के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ वर्ग में मोक्ष ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर ए में राघव शर्मा ने रजत पदक अपने नाम किया। जूनियर बी में समर्थ ने स्वर्ण और विख्यात कंवर ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर सी में हार्दिक ठाकुर ने स्वर्ण और रेयांश ने कांस्य पदक जीता। जूनियर डी वर्ग में अनिरुद्ध चंदेल ने स्वर्ण, आरव जगटा ने रजत और आभास ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर ई वर्ग में रुद्र वीर ने स्वर्ण और आरव ने रजत पदक जीता, जबकि जूनियर एफ में तनिष्क चौहान ने स्वर्ण और शौर्य ने रजत पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में भी हिमाचल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में जुवेन ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर ए में इप्सिता राणा ने स्वर्ण हासिल किया। जूनियर सी में श्रनया शर्मा ने स्वर्ण और वन्या ने रजत पदक जीता। जूनियर डी में आराध्या शर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि जूनियर ई में स्वरांजली ने रजत पदक हासिल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल विभाग उत्तराखंड के उन दिनेशक नीरज कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान देश के अनुभवी प्रशिक्षकों सुबोध पाटिल, श्रीकांत, रैना और राहुल ने खिलाड़ियों को उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। आयोजन की सफलता पर अमिताभ शर्मा और उनकी टीम का विशेष धन्यवाद किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप कंवर, शिमला आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष इक्ष्वाकु जस्ता और सहयोगी कोच रविंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: ऋषिकेश के श्रद्धालु ने माता चिंतपूर्णी दरबार में चढ़ाया 500 ग्राम शुद्ध चांदी का छत्र

18 Apr 2026

कानपुर: महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला जलाया

18 Apr 2026

रूस से 6 माह बाद रेवाड़ी पहुंचा अंशु का शव, आखिरी बार अगस्त में पिता से हुई थी बात

18 Apr 2026

मऊरानीपुर में भीषण आग से तीन दुकानें जलकर हुई खाक, कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने पाया काबू

18 Apr 2026

Rajasthan Weather Update: कई जिलों में पारा 43 पार, Heatwave की चपेट में राज्य

18 Apr 2026
विज्ञापन

Video: विश्व हेरिटेज दिवस पर रेजीडेंसी में हेरिटेज वॉक, बच्चों को बताया इतिहास

18 Apr 2026

Video: बहराइच में टैंकर पहुंचा तो डीजल खरीदने के लिए हाईवे के पंप पर उमड़ी भारी भीड़

18 Apr 2026
विज्ञापन

ममदोट में शॉर्ट सर्किट से दो कनाल गेहूं की फसल जली

Women Reservation Bill: लोकसभा में 54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल |Amar Ujala Rajasthan

18 Apr 2026

अजनाला के गांव नेपाल में खेतों में गिरी कंबाइन में लगी भीषण आग

18 Apr 2026

इंकलाब विरासत प्रचार मंच 21 अप्रैल को गदर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएगा

अमृतसर की छात्रा निमरत संधू को 10वीं में 500 में से 499 अंक मिले

18 Apr 2026

पटियाला पुलिस की बड़ी सफलता: यूनिवर्सिटी फायरिंग, मॉडल टाउन चोरी और गैंगस्टर साजिश का पर्दाफाश

18 Apr 2026

अमृतसर पुलिस ने 249 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशा किया नष्ट

18 Apr 2026

फिरोजपुर पुलिस ने दो चोर पकड़े

जालंधरमें हॉस्पिटल के बाहर हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

18 Apr 2026

फिरोजपुर में आज कई क्षेत्रों में सुबह दस से शाम पांच बजे तक गुल रहेगी बिजली

चंडीगढ़ सेक्टर 23 के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गली क्रिकेट मैच

18 Apr 2026

कोर्ट रूम में जज को बम से उड़ा देने की धमकी, मामले में जानकारी देतीं एएसपी अरीबा नोमान

18 Apr 2026

हरदोई: गोपामऊ विधायक और ब्लॉक प्रमुख बेटे के बिगड़े बोल; हमारे टुकड़ों पर पलने वाली पार्टी आंख न दिखाए

18 Apr 2026

सुबह से लेकर देर शाम तक भीम आर्मी व बसपा के लोगों ने किया प्रदर्शन, VIDEO

18 Apr 2026

दीप्ति सिंह ने कहा- राजनीति में प्रतिनिधित्व मिलने से और सशक्त होंगी महिलाएं; VIDEO

18 Apr 2026

साहित्यकार डॉ. ऋचा राय बोलीं- मील का पत्थर साबित होगा अधिनियम; VIDEO

18 Apr 2026

तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत, VIDEO

18 Apr 2026

युवक की मौत...महिला ने पुलिस के पैर पकड़कर न्याय की गुहार, VIDEO

18 Apr 2026

अलीगढ़ के ब्यूटीपार्लर पर ब्राइडल मेकअप में खर्च हो रहे 6000 से डेढ़ लाख तक

17 Apr 2026

Video: महिला आरक्षण बिल पर लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, विपक्षी दलों पर निशाना साधा

17 Apr 2026

गांव महौ के मुकुल अमेरिका की येल विश्वविद्यालय से करेंगे एमबीए, रिपोर्टर धर्मेंद्र से खास बातचीत

17 Apr 2026

Jaisalmer News: एक चिंगारी ने उजाड़ दिया पूरा घर संसार, अनाज-जेवर और नकदी जलकर राख, सड़क पर आया परिवार

17 Apr 2026

VIDEO: कागारौल में लगा भीषण जाम, दबंग बाइक सवार ने लहराई रिवाॅल्वर; दहशत में आए लोग

17 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed