फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Public representatives will support development works at the Parashuram Temple in Dansa.

Rampur Bushahar News: परशुराम मंदिर डंसा के विकास कार्यों में सहयोग करेंगे जनप्रतिनिधि

Fri, 31 Jul 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Public representatives will support development works at the Parashuram Temple in Dansa.
परशुराम मंदिर डंसा में आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधि व अन्य। संवाद 
डंसा (रामपुर बुशहर)। परशुराम मंदिर डंसा ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर पहुंचने पर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। परशुराम मंदिर समिति के प्रधान खेल चंद नेगी, उप प्रधान गौरी दत्त नेगी, कोषाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा ने पंचायत प्रधान पदमा कुमारी, उप प्रधान राजेंद्र नेगी, पंचायत समिति सदस्य मोरार कांत भारद्वाज सहित अन्य वार्ड पंचों का टोपी और दाठू पहना कर सम्मानित किया गया। मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी ने पंचायत प्रतिनिधियों से मंदिर के विकास कार्यों के लिए हर संभव सहयोग की मांग रखी। पंचायत प्रधान पदमा कुमारी ने आश्वस्त किया कि मंदिर के विकासात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पंचायत निधि से बजट का प्रावधान करवाने के प्रति हमेशा अग्रसर रहेंगे। पंचायत समिति सदस्य मोरार कांत भारद्वाज ने भी मंदिर के कार्यों के लिए खंड स्तर पर राशि उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर बजट की स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article