{"_id":"6a6c7f58e5b5b892bb09253e","slug":"parked-vehicles-and-street-vendors-to-be-removed-from-raja-raghuvir-singh-stadium-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-166086-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम से हटेंगे \nपार्क किए वाहन और रेहड़ी-फड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम से हटेंगे पार्क किए वाहन और रेहड़ी-फड़ी
विज्ञापन
राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम आनी में पार्क किए गए वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत ने लोगों से किया सहयोग का आह्वान
ऐतिहासिक खेल मैदान के संरक्षण के लिए पंचायत की पहल
मौके पर मिलकर निकाला जाएगा समाधान
संवाद न्यूज
आनी (कुल्लू)।
आनी उपमंडल के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में लंबे समय से वाहन पार्क किए जा रहे हैं। साथ ही रेहड़ी-फड़ी लगाई जा रही हैं। इससे रोजाना जाम लग रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए बखनाओ पंचायत ने महत्वपूर्ण पहल की है। पंचायत प्रधान चमन भारती ने क्षेत्रवासियों, वाहन चालकों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से अपील करते हुए कहा है कि आगामी सोमवार को सभी संबंधित लोग स्टेडियम परिसर में इकट्ठे होकर आपसी सहमति से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने में सहयोग करें। प्रधान चमन भारती ने कहा कि राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम आनी की ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ-साथ क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए प्रमुख खेल मैदान है। इस मैदान का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान का उपयोग केवल खेल गतिविधियों के लिए होना चाहिए ताकि युवा खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि सोमवार को पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासन और संबंधित पक्षों की मौजूदगी में स्टेडियम में खड़े वाहनों और रेहड़ी-फड़ी के संबंध में उचित व्यवस्था बनाने पर चर्चा की जाएगी, जिससे किसी भी वर्ग को अनावश्यक परेशानी न हो और खेल मैदान की गरिमा भी बनी रहे। बखनाओ पंचायत के उपप्रधान संजय ठाकुर, पंचायत सचिव मधु ठाकुर, आनी वार्ड सदस्य तारा देवी और शमेशा वार्ड सदस्य चमन शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों से इस जनहित के अभियान में सहयोग करने और खेल मैदान को स्वच्छ, सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने की अपील की।