{"_id":"6a6c80425423bb28dc0b3823","slug":"mla-bracta-listened-to-public-grievances-in-balasan-and-assured-an-acceleration-in-development-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-166084-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बलासन में विधायक ब्राक्टा ने सुनीं जनसमस्याएं, विकास में तेजी का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बलासन में विधायक ब्राक्टा ने सुनीं जनसमस्याएं, विकास में तेजी का दिया भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलासन में विधायक ब्राक्टा ने सुनीं जनसमस्याएं, विकास में तेजी का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बराल पंचायत के बलासन गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली और सिंचाई से जुड़ीं दिक्कतें विधायक के सामने रखीं। ब्राक्टा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। विधायक ने बताया कि वह लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना है। इससे विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा। उन्होंने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के संतुलित विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। चल रहे विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। ब्राक्टा ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया। इनमें ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल क्षेत्र की योजनाएं शामिल हैं। कृषि और बागवानी क्षेत्र में चल रही योजनाओं पर भी बात की गई। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।