फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Blueprint for development works prepared at the Dalash Panchayat Gram Sabha

Rampur Bushahar News: दलाश पंचायत में ग्राम सभा में विकास कार्यों का खाका किया तैयार

Fri, 31 Jul 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश पंचायत में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों पर मंथन किया गया और आगामी रूपरेखा तैयार की गई। पंचायत प्रधान दलाश आशा देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ग्राम सभा की बैठक बहुमत के साथ सफल रही। ग्राम सभा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए फैसला लिया गया कि जो भी खुले में शौच करेगा, उस पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, दलाश में कार पार्किंग की समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को योजना में लेना, प्राकृतिक स्रोतों पर जो पानी खुले में बहता है, वहां पर टैंक का निर्माण करना सहित क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के रखरखाव पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article