{"_id":"69e369b1ae908c3a0d0e2e97","slug":"video-fire-department-employees-strike-continues-for-the-11th-day-over-their-demands-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: मांगों को लेकर दमकल विभाग कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: मांगों को लेकर दमकल विभाग कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की कर्मचारियों की मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल के 11वें दिन शनिवार को हिसार पहुंचे यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा अपने साथियों को न्याय दिलाने तक हड़ताल पर रहेंगे। जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस आदेश जारी नहीं करती, तब तक यह आंदोलन किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं किया जाएगा, चाहे हड़ताल कितनी ही लंबी क्यों न चलानी पड़े।
राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद के गांव मुजेसर स्थित एक स्टील कंपनी में लगी भीषण आग को बुझाते हुए दमकल कर्मचारी भवीचंद शर्मा व रणवीर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई थी। इन दोनों वीर कर्मचारियों के बलिदान को न्याय दिलाने तथा विभागीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन 8 अप्रैल से प्रदेशभर में राज्य स्तरीय हड़ताल पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।