{"_id":"69e360bfb9775ed0570575b9","slug":"video-pensioners-demanded-house-rent-and-attendant-allowance-from-the-government-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पेंशनर्ज ने सरकार से मांगा हाउस रेंट और अटेंडेंट भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: पेंशनर्ज ने सरकार से मांगा हाउस रेंट और अटेंडेंट भत्ता
हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित रामाकृष्णा मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान बृजभूषण गोयल ने की।
बैठक में अप्रैल माह के दौरान जन्मदिन वाले प्रधान बृजभूषण गोयल, कोषाध्यक्ष रामफल शर्मा और सदस्य सुखबीर सिंह को पगड़ी के साथ फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा मिठाई खिलाकर उनकी उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की। प्रधान गोयल ने कहा कि एलटीसी सुविधा पैंशनर्स एवं कर्मचारियों के लिए केवल आर्थिक लाभ नहीं बल्कि मानसिक और पारिवारिक राहत का एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है। इसलिए कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के हित में एलटीसी के स्थान पर एक माह के वेतन के बराबर वाली यथाव्यवस्था ही लागू रहनी चाहिए। इसके अलावा पेंशनर्स को हाऊस रैंट एवं बीमारी उपचार पेंशनर्स के अटेंडेंट को भत्ता दिया जाना चाहिए। मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार वर्मा कोथ ने कहा कि पेंशनर्स की उम्र बढ़ने के साथ-साथ 65,70 और 75 वर्ष की आयु में पांच, दस और 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने, मेडीकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रति माह देने, कैशलेस मेडिलक सुविधा सुनिश्चित करने, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी की सुविधा देने, कम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्षों की बजाय साढे़ दस वर्षों में करने, कोर्ट केसों के फैसलों का सामान्यीकरण कर तुरंत उन्हें लागू करने, कारोना काल का 18 माह के एरियर को ब्याज सहित दिया जाए। इस अवसर पर सूरजभान पूनिया, वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर खटकड़, सह मीडिया प्रभारी राजकरण, महासचिव शिवकुमार बंसल, कानूनी सलाहकार हेमराज गर्ग, उपप्रधान रामनिवास गोयल, सचिव जयभगवान शर्मा, सलाहकार जयप्रकाश दहिया, रविंद्र शांडिल्य, प्रेमचंद रोहिल्ला, सुखबीर सिंह, हुकमचंद सिंगला, भलेराम बूरा, पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान गोपाल कौशिक और पूर्व उपप्रधान धर्मबीर सिंह, बलजीत सिंगरोहा, सूरजभान पूनिया मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।