{"_id":"69e36271b4293df8160aa4e0","slug":"video-sky-diving-in-narnaul-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: स्काई डाइविंग के एकमात्र केंद्र से देश के मानचित्र पर छाया नारनौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: स्काई डाइविंग के एकमात्र केंद्र से देश के मानचित्र पर छाया नारनौल
आपने फिल्मों में एक्टर को प्लेन में से कूद कर पैराशूट के जरिए दुश्मन के खेमे में दाखिल होते हुए जरूर देखा होगा और ऐसा टीवी या सिनेमाघर पर देखने मात्र से ही दर्शक इतना रोमांचित हो उठता है कि क्या ही कहने। लेकिन अगर हम ये कहें कि नारनौल के समीपवर्ती गांव बाछौद की हवाई पट्टी पर सचमुच ऐसा कारनामा हो रहा है और पूरे भारत में सिर्फ नारनौल में ही हो रहा है, तो जिले के लिए सचमुच बहुत ही गर्व की बात है। यहां स्काई डाइव करने के लिए देश से नहीं बल्कि विदेशों से भी अनेकों युवा आ रहे हैं।
नेवी के जवानों को करते देखा स्काई डाइव:
साल 2008 में दिग्विजय सिंह ने पहली बार नेवी के जवानों को हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम में स्काई डाइविंग करते देखा था। इससे वे इतना प्रभावित हुए थे कि ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने खुद चार बार सोलो जंप की। 2009 व 2011 में वे अपने जीजा अर्जुन अवॉर्डी ज्योति रंधावा के साथ अमेरिका गए और वहां पर स्काई डाइव केरोलाइना एकेडमी में स्काई डाइविंग का पूरा प्रशिक्षण प्राप्त कर ए व बी दोनों लाइसेंस प्राप्त किए।
2017 में पसंद की लोकेशन:
साल 2017 में अलीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइंग एकेडमी चलाने वाले रुद्रभानू सोलंकी उनके पास आए और उनसे पैराशूट उधार मांगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात दोस्ती में बदल गई और दोनों ने खुद का बिजनेस शुरू करने का सोचा। इसी साल बाछौद हवाई पट्टी का दौरा किया और यहां की सुंदरता व पॉल्युशन लेवल के चलते इसे फाइनल कर दिया। इसके बाद सारी सरकारी खानापूर्ति पूरी करने के बाद नवंबर 2018 में स्काई हाई की नींव रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।