{"_id":"69e365defba7c3ba29048b73","slug":"video-muskan-khan-converts-religion-and-ties-the-knot-with-akash-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुस्कान खान ने धर्म परिवर्तन कर आकाश संग लिए फेरे; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुस्कान खान ने धर्म परिवर्तन कर आकाश संग लिए फेरे; देखें वीडियो
Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:37 PM IST
भगवान श्रीकृष्ण की दीवानी रामपुर निवासी मुस्कान खान ने हिंदू धर्म अपनाते हुए बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से अपने प्रेमी आकाश के संग सात फेरे लिए। वह अब मुस्कान यादव बन गई हैं। मुस्कान खान ने बताया कि हिंदू धर्म में सम्मान, स्वतंत्रता और संस्कार हैं। वह पांच साल की उम्र से भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन थीं। उन्होंने स्वेच्छा से सनातन धर्म को अपनाया है।
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने विधि-विधान से मुस्कान का शुद्धिकरण कराया। इस प्रक्रिया में उन्हें गंगाजल पिलाया गया। गायत्री मंत्र का जप कराकर विवाह संपन्न कराया गया। मुस्कान ने बताया कि उनका जन्म एक जनवरी 2006 को रामपुर जिले के गांव थनापुर (नरखेड़ा स्वार) में हुआ था। आकाश रामपुर जिले के गांव पसियापुरा जनूबी के निवासी हैं। दोनों ने अपने-अपने परिवारों के विरोध के बावजूद घर से निकलकर विवाह करने का निर्णय लिया। मुस्कान ने आकाश के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था। उनके परिवार के अस्वीकार करने पर दोनों बरेली आ गए और यहां शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।