Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
ANTF Apprehends Three Accused with 4.5 kg of Heroin in Ferozepur, Punjab
{"_id":"69e453baddb4a73b24089f96","slug":"video-antf-apprehends-three-accused-with-45-kg-of-heroin-in-ferozepur-punjab-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब के फिरोजपुर में एएनटीएफ ने साढ़े चार किलो हेरोइन संग तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के फिरोजपुर में एएनटीएफ ने साढ़े चार किलो हेरोइन संग तीन आरोपी पकड़े
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने साढ़े चार किलो से ज्यादा हेरोइन संग तीन आरोपियों को काबू किया है। ये हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम आई है।
डीएसपी भुपेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी टीम ने आरोपी हरपाल सिंह (21) वासी गांव अनैतपुरा, जिला अमृतसर व शमशेर सिंह उर्फ शेरा (22) वासी मल्लू नंगल, अमृतसर को दो किलो 37 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। ये अमृतसर से हेरोइन की डिलीवरी लेने वास्ते इनोवा कार से फिरोजपुर आए थे। डीएसपी ने बताया कि हरपाल वर्ष 2025 में अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत आया था। उसके बाद हरपाल का पाकिस्तानी तस्कर राणा से संपर्क हुआ। हरपाल और शमशेर मौसेरे भाई हैं। राणा ने इन्हें फिरोजपुर से हेरोइन डिलीवरी देने की बात कही थी। इसी तरह एएनटीएफ टीम ने फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव पल्ला मेघा से आरोपी सुपनप्रीत सिंह उर्फ सुपन को काबू कर दो किलो 487 ग्राम हेरोइन बरामद की है। डीएसपी ने बताया कि इसने अपने घर की लोकेशन भेज कर पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवाई थी। ये हेरोइन रात के समय आई थी। पैकेटों पर चमकीली वस्तु लगी थी। ताकि आसमान से गिरती हेरोइन की खेप नजर आए। डीएसपी ने बताया कि इनका तीन दिनों का अदालत से रिमांड लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।