Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Punjab National Bank's Meerut Circle Office organized a 'Retail Outreach Program' to provide customers with information on accessing banking services.
{"_id":"69e3ac2ff6ddf5b8eb0d07fe","slug":"video-punjab-national-banks-meerut-circle-office-organized-a-retail-outreach-program-to-provide-customers-with-information-on-accessing-banking-services-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय मेरठ का हुआ 'रिटेल आउटरीच प्रोग्राम', ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय मेरठ का हुआ 'रिटेल आउटरीच प्रोग्राम', ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दी जानकारी
मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय मेरठ द्वारा ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और ऋण वितरण को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक विशाल 'रिटेल आउटरीच प्रोग्राम' का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक के प्रधान कार्यालय से मुख्य महाप्रबंधक मौसमी मजुमदार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मौसमी मजुमदार ने बैंक की विभिन्न खुदरा ऋण योजनाओं जैसे गृह ऋण, कार ऋण और शिक्षा ऋण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में ग्राहकों के विश्वास को सर्वोपरि बताया। इस अवसर पर जोनल ऑफिस से उप अंचल प्रबंधक तथा मेरठ मंडल प्रमुख नीरज कुमार आनंद ने कई ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे। समारोह में शहर के प्रमुख कार डीलर्स और हाउसिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इन सहयोगियों ने मौके पर ही ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी और उन्हें बैंक के साथ जुड़ने के लिए सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।