{"_id":"69e356b1c3149cc87b04ac1a","slug":"video-traders-in-agra-protest-against-trade-tax-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में ट्रेड ट्रैक्स की कारोबार पर मार, व्यापारियों ने भरी हुंकार; आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में ट्रेड ट्रैक्स की कारोबार पर मार, व्यापारियों ने भरी हुंकार; आंदोलन की चेतावनी
आगरा में नगर निगम की ओर से ट्रेड टैक्स और आवासीय परिसर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। कई संगठनों ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। व्यापारियों का कहना है कि इससे कारोबार को नुकसान होगा। वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन ने बैठक की। अध्यक्ष हरेश अग्रवाल ने कहा कि टीटीजेड की बाध्यता से पहले से ही व्यापार प्रभावित हो रहा है। ट्रेड टैक्स से कारोबार और प्रभावित होगा। इसे रद्द नहीं किया तो सड़कों पर प्रदर्शन होगा। कार्यवाहक अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापार के लिए नगर निगम कोई सुविधा नहीं देता है। ट्रेड टैक्स काला कानून है और इसके नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। आवासीय परिसर में व्यावसायिक गतिविधियां चलने पर कार्रवाई से हजारों व्यापारी सड़क पर आ जाएगा। इन दोनों पर राहत नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में महासचिव उमेश बंसल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, भीमसेन बंसल, अनिल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पवन गुप्ता, पवन जैन, मनोज जैन, अनूप गोयल, गिरीश अग्रवाल, आशीष गोयल, लोकेश अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि ट्रेड टैक्स काला कानून है और ये कारोबारियों पर जबरन थोपा जा रहा है। इससे व्यापार प्रभावित होगा। शासन से मांग है कि इसे रद्द किया जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन होगा। इसके लिए शनिवार को जूता कारोबारियों के साथ बैठक करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।