{"_id":"69e3569a34105196b602cba5","slug":"video-metro-train-high-speed-trial-postponed-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेट्रो ट्रेन का हाईस्पीड ट्रायल टला, अब 30 अप्रैल से होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेट्रो ट्रेन का हाईस्पीड ट्रायल टला, अब 30 अप्रैल से होने की संभावना
आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक हाईस्पीड ट्रायल टाल दिया है। अब 30 अप्रैल से इसके शुरू होने की उम्मीद है। 20 अप्रैल से ट्रायल की तैयारी थी। सिग्नल-भार का ट्रायल पूरा नहीं होने के कारण हाईस्पीड ट्रायल 10 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक छह स्टेशनों पर ही मेट्रो चल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन तक ट्रैक बन गया है। इस पर हाईस्पीड ट्रायल सोमवार से होना था लेकिन इसे 10 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो के सिग्नल ट्रायल हो चुके हैं। अभी भार का ट्रायल चल रहा है। ये पूरा नहीं हुआ है। इसके बाद हाईस्पीड ट्रायल किया जाएगा। यूपीएमआरसी ने सुल्तानगंज चौराहा और कमला नगर में मेट्रो स्टेशन का कार्य तेज कर दिया है। इन दोनों स्टेशनों के बीच ही मेट्रो का ट्रैक हाईवे को पार करेगा। दरअसल, भगवान टॉकीज से सुल्तानगंज की पुलिया की ओर ट्रैक बाईं ओर से गुजर रहा है। कमला नगर से ये दाईं ओर से गुजरेगा। इसके लिए यहां दो मशीनें कार्य कर रही हैं। इसका कार्य तेज होने से ट्रैक का निर्माण जल्द पूरा होगा। दिसंबर तक ये कॉरिडोर पूरा होना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।