Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Case Registered Against Former Junior Clerk of Firms Societies and Chits Department in Disproportionate Assets Case
{"_id":"69e35e82c14c26d4ce091681","slug":"video-case-registered-against-former-junior-clerk-of-firms-societies-and-chits-department-in-disproportionate-assets-case-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के पूर्व कनिष्ठ लिपिक की मुश्किल बढ़ी, आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के पूर्व कनिष्ठ लिपिक की मुश्किल बढ़ी, आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस में केस दर्ज
आगरा में फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के पूर्व कनिष्ठ लिपिक अजय कुमार पर थाना विजिलेंस आगरा सेक्टर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को पूर्व में दो बार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वो प्रयागराज में तैनात है। विवेचक साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई करेंगे। एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के कनिष्ठ लिपिक अजय कुमार के खिलाफ 15 फरवरी 2024 को खुली जांच के आदेश हुए थे। इस संबंध जांचकर रिपोर्ट 19 दिसंबर 2025 को शासन को भेजी गई थी। इसमें सामने आया कि अजय कुमार ने आगरा में तैनाती के दाैरान जांच के लिए निर्धारित अवधि में अपनी आय के समस्त ज्ञात वैध स्रोतों से 6316817 रुपये की आय अर्जित की। इस अवधि में उन्होंने संपत्ति और भरण पोषण पर 7926527 रुपये का खर्च किया। उन्होंने 1609710 रुपये का अधिक व्यय किया। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन अजय कुमार कोई सही स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इस पर उनके खिलाफ विजिलेंस के निरीक्षक सत्यविजय सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह पूर्व में आजमगढ़ में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। वर्ष 2023 में फिर से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए। जेल से बाहर आने के बाद प्रयागराज भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।