सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New ROB Construction in Shahganj: Traffic Diversion Planned for three Months

Agra News: बारहखंभा पर जल्द शुरु होगा आरओबी का निर्माण, तीन महीने डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 22 Apr 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के शाहगंज और छउआ का नगला में आरओबी निर्माण के चलते तीन महीने तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे जाम की समस्या और बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य और वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालन की योजना तैयार की है।

New ROB Construction in Shahganj: Traffic Diversion Planned for three Months
एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के शाहगंज स्थित बारहखंभा और छउआ का नगला पर जल्द रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण शुरु होने जा रहा है। इससे जाम की समस्या और बढ़ेगी। तीन महीने ट्रैफिक को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और रेलवे के अधिकारियों ने मंगलवार को बैठक की।
Trending Videos

एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद ने बताया कि रेलवे की ओर से तहसील सदर से ईदगाह तक सीधे आने की सुविधा के लिए आरओबी का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए बारहखंभा और छउआ का नगला पर निर्माण कार्य शुरु होने जा रहा है। वहीं रूई की मंडी फाटक पर भी रेलवे अंडरब्रिज बनेगा। विभागीय अधिकारियों ने पुलिस से यातायात रोकने के लिए अनुमति मांगी है। इस पर मंगलवार को बैठक कर कार्ययोजना तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी रोड पर पहले से ही मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। वाहनों को लिंक मार्ग से निकाला जाता है। ईदगाह से शाहगंज बाजार की तरफ बड़ी संख्या में वाहन निकलते हैं। ऐसे में रोजाना जाम की समस्या होती है। आरओबी का निर्माण कार्य शुरु होने से समस्या बढ़ जाएगी। वाहनों को एमजी रोड से निकाला जाएगा। मलपुरा और अर्जुन नगर की तरफ से शाहगंज की तरफ जाने वाले वाहन भी ईदगाह आरओबी से निकाले जाएंगे।

ऐसे में समस्या बढ़नी तय है। इसको देखते हुए तय किया गया कि निर्माण कार्य धीरे-धीरे शुरु कराया जाएगा। एक जगह पर काम पूरा होने के बाद ही दूसरी जगह पर काम शुरु होगा। पहले काम बारहखंभा पर शुरु होगा। यह कार्य लगभग तीन महीने में पूरा होगा। यहां के बाद छउआ का नगला पर होगा। ट्रैफिक डायवर्जन के दाैरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

नामनेर से कमाल खां तक दो मार्शल करेंगे अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई
जाम की समस्या को कम करने के लिए चिह्नित किए गए 8 पाइंट में से एक नामनेर चौराहा से कमाल खां दरगाह तक के मार्ग के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। पुलिस ने खोखे, ठेल और दुकानदारों से वार्ता की। तय किया गया कि सड़क पर कोई भी नहीं आएगा। अपना सामान भी नहीं रखेंगे। इसके लिए रस्सी लगाई जाएगी। इससे आगे आने पर कार्रवाई होगी।
 

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद ने रिडयूसिंग ट्रैफिक कंजेशन योजना के तहत नामनेर चौराहा से कमाल खां तक का निरीक्षण किया था। इस दाैरान कई जगह अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या मिली। इस पर रस्सी से चिह्नांकन किया गया है। दुकानदारों से कहा गया कि अतिक्रमण को हटा लें। जाम लगने पर कार्रवाई की जाएगी। रूट मार्शल के रूप में टीएसआई राधेश्याम और कमल सिकरवार की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed