{"_id":"69e83b64642ec7db0b0d2bb9","slug":"agra-pins-expectations-on-new-dm-manish-bansal-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में IAS की एंट्री: नए जिलाधिकारी हैं आगरा के दामाद, इस पोस्टिंग को लेकर लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में IAS की एंट्री: नए जिलाधिकारी हैं आगरा के दामाद, इस पोस्टिंग को लेकर लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार
नए डीएम मनीष बंसल के पदभार ग्रहण के बाद लोगों में खासा उत्साह दिखा और उन्हें 'शहर का दामाद' बताकर उम्मीदें जताई गईं। आईआईटी दिल्ली से शिक्षित बंसल ने पहले भी कई जिलों में प्रभावी प्रशासनिक कार्य करते हुए विकास को गति दी है।
डीएम मनीष बंसल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
2014 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को ताजनगरी आगरा के नए जिलाधिकारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पद संभालने के बाद उन्होंने अमर उजाला से कहा कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लोगों के हित और सहयोग पर केंद्रित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण उसी स्तर पर होना चाहिए, जहां की वह समस्या है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी अपने स्तर की समस्या का समाधान करने में विफल रहता है या टालमटोल करता है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि आगरा में मेट्रो और अन्य विकास कार्य अत्यंत आवश्यक हैं, लेकिन विकास की कीमत पर शहर की रफ्तार को थमने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, मेट्रो व अन्य विभागों के साथ समन्वय कर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि आम जनता को कम से कम तकलीफ हो। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गति देने के लिए उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दामाद से लोगों को आस
जिलाधिकारी का चार्ज संभालने के बाद मनीष बंसल से बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। बधाई देने वालों ने कहा कि पहले सिर्फ अधिकारी आते थे, अब दामाद आया है तो शहर को ज्यादा भला करेगा। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि पूरा देश ही उनका परिवार है। वह आगरा से पहले सहारनपुर और संभल में रहे और वहां समाज के हित में अपने सामर्थ्य और विवेकानुसार कार्य करते रहे।
जिलाधिकारी का चार्ज संभालने के बाद मनीष बंसल से बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। बधाई देने वालों ने कहा कि पहले सिर्फ अधिकारी आते थे, अब दामाद आया है तो शहर को ज्यादा भला करेगा। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि पूरा देश ही उनका परिवार है। वह आगरा से पहले सहारनपुर और संभल में रहे और वहां समाज के हित में अपने सामर्थ्य और विवेकानुसार कार्य करते रहे।
बता दें, आईआईटी दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट मनीष के ससुर व मौजूदा समय में देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शहर के विजय नगर के रहने वाले हैं। पत्नी मेधा रूपम नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) की जिलाधिकारी हैं। बंसल अपनी कार्यशैली में तकनीकी और व्यावहारिक दृष्टिकोण के समन्वय के लिए जाने जाते हैं। आगरा से पहले वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ व उन्नाव, सीडीओ लखनऊ और नगरायुक्त मेरठ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर विकास कार्यों को गति दे चुके हैं।

कमेंट
कमेंट X