सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child Helpline Intervenes to Stop Teenager Wedding After Groom Runs Off with Maternal Aunt

शादी से पहले मामी ले भागा दूल्हा: फंस गया 14 साल का छोटा भाई, 26 की दुल्हन से कराई जा रही थी शादी, पढ़ें मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 22 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के एटा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घर से बरात जाने की तैयारी हो रही थी कि तभी दूल्हा मामी को लेकर गायब हो गया। इसके बाद छोटा भाई मुसीबत में फंस गया। माैके पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन छोटे भाई को अपने साथ ले आई।

Child Helpline Intervenes to Stop Teenager Wedding After Groom Runs Off with Maternal Aunt
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने एक नाबालिग की शादी रुकवाई। यहां पर उसकी शादी एक 26 वर्षीय युवती के साथ कराई जा रही थी, लेकिन नाबालिग के भाई का प्रेम संबंध उसकी मामी से चल रहा था। वह मामी को लेकर चला गया। इसके बाद शादी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए छोटे बेटे से शादी कराई जा रही थी।
Trending Videos


 

जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग किशोर का बाल विवाह रुकवाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर 14 वर्षीय किशोर का बाल विवाह होने से बचाया। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि गांव के युवक की बरात मंगलवार को फिरोजाबाद जानी थी। घर में बरात जाने की तैयारी चल रही थी।

ये भी पढ़ें-ऐसे भी बैंक कर्मचारी: युवाओं पर लुटा रहे रिटायरमेंट का पैसा, अपने खेत में बना दी फ्री व्यायामशाला; 80 पहलवान किए तैयार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दोपहर में युवक घरवालों को पार्लर पर जाने की कहकर गाड़ी लेकर चला गया और अपनी मामी को भी साथ ले गया। जब वह शाम तक नहीं लौटा तो पता चला कि वह अपनी मामी को लेकर चला गया है। इसके बाद घर वालों ने छोटे लड़के की शादी कराने की तैयारी की लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पहुंच गई। नाबालिग किशोर का बाल विवाह होने से बचा लिया।

ये भी पढ़ें-UP: महिला को होटल में बंधक बनाकर रखा, जान बचाकर भागी तो हुआ ऐसा कांड, जीते जी मर गई वो; सन्न कर देगी आपबीती

 

उन्होंने बताया कि किशोर को फिलहाल चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में रखा गया है। उसे जल्द ही बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद किशोर को उसके परिजन को सौंपा जाएगा। इस दौरान केस वर्कर सूर्यप्रताप, परामर्शदाता सपना तोमर और थाना पिलुआ प्रभारी संदीप राणा आदि रहे।

ये भी पढ़ें-खतरे में 7 हजार साल पुरानी धरोहर: अरावली की रॉक पेंटिंग्स मिट रहीं, संरक्षण पर 6 साल से अटका फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed