{"_id":"69e7c11ca026e4cf070df423","slug":"a-young-man-has-been-missing-for-a-week-and-his-family-has-approached-the-ssp-seeking-help-etah-news-c-163-1-eta1004-149519-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एक सप्ताह से लापता युवक, एसएसपी से गुहार लगाने पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एक सप्ताह से लापता युवक, एसएसपी से गुहार लगाने पहुंचे परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी पवन कुमार पिछले एक सप्ताह से गायब हैं। वहीं परिजन ने प्रेम प्रसंग के चलते अपहरण की आशंका जताई है। मंगलवार को युवक के परिजन एसएसपी से गुहार लगाने पहुंचे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गदनपुर निवासी पवन कुमार पुत्र अमरपाल सिंह बीते सोमवार देर रात घर से निकलने के बाद से लापता हैं। वह घर से बाहर गली में जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। मंगलवार को परिजन एसएसपी डॉ. इलामरन जी से गुहार लगाने के लिए कार्यालय पहुंचे। परिवार का कहना है कि पवन शादीशुदा है और उसका गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जिस रात पवन लापता हुआ उसी रात संबंधित युवती का मैसेज आया था जिसमें वह शादी का दबाव बना रही थी। परिजन को शक है कि इसी विवाद के चलते युवक को अगवा किया गया है। युवक की पत्नी ने भी अपने पति के अपहरण की आशंका जताई है। देहात कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि परिजन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से युवक की तलाश में जुटी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X