सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Machine locked in Bulaki Nagar Society, wheat procurement stalled

Etah News: बुलाकी नगर सोसायटी में मशीन लॉक, गेहूं की खरीद ठप

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Machine locked in Bulaki Nagar Society, wheat procurement stalled
अलीगंज के बुलाकी नगर सोसायटी में मशीन लॉक होने से खाली पड़ा क्रेय केंद्र। संवाद
विज्ञापन

Trending Videos
अलीगंज। बुलाकी नगर सोसायटी की अव्यवस्थाओं ने मंगलवार को किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से मशीन लॉक रहने के कारण गेहूं की तौल और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह ठप रही। हालात यह रहे कि करीब 150 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे किसान घंटों धूप में खड़े इंतजार करते रहे लेकिन मशीन न खुलने के चलते उनका काम नहीं हो सका।
किसान जगवीर, सुरेंद्र कुमार का कहना है कि वे सुबह से सोसायटी पर मौजूद थे मगर समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। मशीन लॉक होने से न तौल हो सकी और न ही गेहूं की एंट्री, जिससे किसानों की मेहनत और समय दोनों बर्बाद हो गए। कई किसान दूर-दराज के गांवों से ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर पहुंचे थे जिन्हें पूरे दिन इंतजार के बाद भी निराश ही लौटना पड़ा। किसानों प्रमोद कुमार ने यह भी बताया कि पहले खरीदे गए गेहूं का भुगतान करीब 15 दिनों से लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे लगातार सोसायटी और कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक खातों में पैसा नहीं पहुंच सका है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है रबी सीजन में अगली फसल के लिए उन्हें धन की आवश्यकता होती है। किसानों ने अव्यवस्थाओं व लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मांग की है कि मशीन लॉक की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए और लंबित भुगतान शीघ्र उनके खातों में भेजा जाए जिससे उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed