{"_id":"69e35ae078faa0418e00b5c1","slug":"video-activities-resumed-in-industries-after-protests-in-greater-noida-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: प्रदर्शन के बाद उद्योगों में फिर शुरू हुई गतिविधियां, काम पर लौटे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: प्रदर्शन के बाद उद्योगों में फिर शुरू हुई गतिविधियां, काम पर लौटे मजदूर
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:50 PM IST
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में स्थिति में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है। जहां बीते दिनों तक कामकाज पूरी तरह प्रभावित था। अब अधिकांश मजदूर वापस अपने काम पर लौट आए हैं, जिससे कंपनियों में उत्पादन दोबारा शुरू हो गया है। प्रदर्शन के दौरान कई फैक्ट्रियों में काम ठप हो गया था और उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। मजदूरों की मांग थी कि बढ़ती महंगाई के बीच उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए। इस मुद्दे को लेकर श्रमिकों ने कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे प्रशासन और उद्योग प्रबंधन दोनों पर दबाव बना। इकोटेक-3 क्षेत्र की कई इकाइयों में अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। फैक्ट्री संचालकों का कहना है कि मजदूरों के काम पर लौटने से उत्पादन फिर से पटरी पर आ गया है। हालांकि, कुछ स्थानों पर अभी भी आंशिक असर देखने को मिल रहा है, लेकिन स्थिति तेजी से सुधार की ओर है। श्रमिकों का कहना है कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। वहीं, प्रशासन की ओर से भी हालात पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था दोबारा न हो। कई कंपनी के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।