{"_id":"69e3596cad214b9673069b39","slug":"video-social-worker-zeenat-mahant-came-forward-to-help-a-poor-familys-daughter-marry-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गरीब परिवार की बेटी के विवाह में आगे आईं समाजसेवी जीनत महंत, गृहस्थी का सामान व 11 हजार नकद दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गरीब परिवार की बेटी के विवाह में आगे आईं समाजसेवी जीनत महंत, गृहस्थी का सामान व 11 हजार नकद दिए
गगरेट क्षेत्र की समाजसेवी जीनत महंत ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए घनारी गांव के एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सराहनीय सहयोग प्रदान किया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह की तैयारियों में कठिनाइयां सामने आ रही थीं, ऐसे में जीनत महंत ने आगे बढ़कर सहायता का हाथ बढ़ाया। जानकारी देते हुए जीनत महंत ने बताया कि लड़की के पिता ने अपनी आर्थिक मजबूरी बताते हुए उनसे सहयोग की अपील की थी। इस पर उन्होंने स्वयं लड़की के घर पहुंचकर परिवार को गृहस्थी का आवश्यक सामान उपलब्ध कराया। इस सहयोग में बर्तन सेट, कपड़े, पंखा सहित अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा 11,000 रुपये की नकद धनराशि प्रदान कर बेटी को आशीर्वाद दिया और उसके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि जीनत महंत लंबे समय से निस्वार्थ भाव से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। इससे पूर्व भी वे कई जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर चुकी हैं। विवाह सहयोग के अतिरिक्त वे असहाय परिवारों को राशन उपलब्ध कराने, जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री वितरित करने तथा त्योहारों के अवसर पर राहत सामग्री बांटने जैसे सेवा कार्य निरंतर करती रहती हैं। उनके इस मानवीय कार्य की पूरे क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे समाजसेवी न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बनते हैं, बल्कि समाज में मानवता, सहयोग और सामाजिक एकता का प्रेरणादायक संदेश भी फैलाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।