{"_id":"69e356a605b94871a7077104","slug":"video-90-thousand-children-in-agra-to-be-vaccinated-against-diphtheria-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में डिप्थीरिया से बचाव के लिए 90 हजार बच्चों को लगेगा टीका, स्कूलों में 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में डिप्थीरिया से बचाव के लिए 90 हजार बच्चों को लगेगा टीका, स्कूलों में 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान
आगरा में स्वास्थ्य विभाग डिप्थीरिया (गलघाेंटू) की रोकथाम के लिए 20 अप्रैल से विशेष अभियान शुरू कर रहा है। ये 10 दिन चलेगा और स्कूलों में टीकाकरण होगा। इस दाैरान 90 हजार बच्चों को टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने लोगों से बच्चों को डिप्थीरिया का टीका लगवाने की अपील की है। इससे बीमारी से बचाव होगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 3,633 सरकारी-निजी स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलेगा। 5-6 साल के बच्चों को डीपीटी-02 , 10-11 साल के बच्चों को टीडी-10 और 16 साल के किशोरों को टीडी-16 टीका लगाया जाएगा। इसके लिए चिकित्सकीय टीमें बना दी गई हैं। भी बना दी हैं। बीएसए और डीआईओएस को भी पत्र लिख चुके हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि डिप्थीरिया संक्रामक बीमारी है। ये बैक्टीरिया से होती है। इसमें नाक-गले में संक्रमण का खतरा रहता है। टीकाकरण से बीमारी से बचाव होता है। बुखार, जुकाम, सिर में दर्द, नाक बहा, गले की ग्रंथियों में सूजन, कमजोरी और पेट खराब होने के लक्षण हैं, तो तत्काल चिकित्सक को दिखाकर इलाज कराएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।