{"_id":"69e3581d7b0b72f4e1006111","slug":"video-family-members-created-ruckus-following-person-death-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किशोरी से घिनाैना काम, फंदे से लटका मिला पिता का शव; परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किशोरी से घिनाैना काम, फंदे से लटका मिला पिता का शव; परिजन ने किया हंगामा
आगरा के थाना एत्माद्दाैला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव घर के पास फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मृत्यु का कारण फंदा लगने से आया। हालांकि परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए 4 घंटे शव रखकर हंगामा किया। पुलिस के उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर ही माने और अंतिम संस्कार किया। पुलिस का कहना है कि मृतक बेटी के एक युवक के साथ घर से चले जाने की वजह से तनाव में था। थाना एत्माददाैला क्षेत्र की युवती 31 मार्च को घर के सामने रहने वाले सोमिल नामक युवक के साथ घर से चली गई थी। युवती के पिता फैक्टरी में मजदूरी करते थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में 2 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई। 8 अप्रैल को युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए। युवती ने युवक के पक्ष में बयान दिया। नाबालिग होने की आशंका पर उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह 5 बजे युवती के पिता का शव घर के पास बने झप्पर के नीचे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दोपहर में 3 बजे परिजन शव को घर लाए। सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने परिजन को समझाया। इस पर 4 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बेटे का आरोप है कि बहन को बहला-फुसलाकर अपहरण किया गया था। पुलिस ने बहन को बरामद कर लिया लेकिन जानबूझकर परिवार के सुपुर्द नहीं किया जबकि वो नाबालिग थी। पुलिस उसे बालिग ही बताती रही। युवक के परिजन से विवेचक की मिलीभगत का आरोप भी लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।