{"_id":"69e35e89c9c8a6c1d90a1837","slug":"video-women-defrauded-of-lakh-under-pretext-of-providing-loans-in-agra-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लोन देने के नाम पर लाखों की ठगी, हर महिला से लिए तीन हजार रुपये; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लोन देने के नाम पर लाखों की ठगी, हर महिला से लिए तीन हजार रुपये; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
आगरा के थाना ताजगंज के दिगनेर गांव में व्यापार के लिए समूह ऋण (लोन) दिलाने का झांसा देकर गांव की करीब 12 महिलाओं से धोखाधड़ी की गई। दो युवकों ने कंपनी के नाम से पर्चे भी बांटे। खाते में 60-60 हजार रुपये आने का झांसा देकर तीन-तीन हजार रुपये ले लिए गए। रकम नहीं आने पर पीड़ित महिलाओं ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव दिगनेर, ताजगंज निवासी अर्चना की शिकायत पर शुक्रवार को थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 दिन पहले दो व्यक्ति बाइक से गांव में आए थे। उन्होंने गांव की महिलाओं से परिचय बढ़ाया। कहा कि उनकी कंपनी महिलाओं को छोटे स्तर पर व्यापार करने के लिए लोन उपलब्ध कराती है। इसके लिए महिलाओं का समूह बनाना होता है। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं की एक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें बताया गया कि लोन पास कराने के लिए प्रत्येक महिला को 3000 जमा करने होंगे। आरोपियों ने 15 अप्रैल को महिलाओं को श्यामो स्थित रामनिवास के मकान में बने अपने कार्यालय में रुपये लेकर बुला लिया। प्रत्येक से तीन-तीन हजार रुपये लेने के बाद 2990 रुपये की रसीद दी गई। शाम को ही खाते में 60 हजार रुपये आने का आश्वासन दिया। मगर ऐसा नहीं हुआ। रकम नहीं आई। इससे उन्हें धोखे का पता चला। महिलाओं ने आरोपियों के मोबाइल नंबर और बाइक का नंबर पुलिस को दिया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।