Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The Governor arrived at the event organized in Amritsar under the 'Drug-Free Punjab Pledge Ceremony 2026'
{"_id":"69e35c161b5d40f8dd0b07b6","slug":"video-the-governor-arrived-at-the-event-organized-in-amritsar-under-the-drug-free-punjab-pledge-ceremony-2026-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में नशा मुक्त पंजाब संकल्प समारोह 2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में नशा मुक्त पंजाब संकल्प समारोह 2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल
अमृतसर में नशा मुक्त पंजाब संकल्प समारोह 2026 के तहत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर काम करने की अपील की।
मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया है, लेकिन आज नशे की लत ने कई युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
सीमावर्ती इलाकों की स्थिति पर बोलते हुए गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए घुसपैठ की चुनौती अभी भी बनी हुई है। अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट के कुछ क्षेत्रों में ड्रोन देखे जाने के मामले सामने आ रहे हैं, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से कई मामलों में सफलता भी मिली है।
महिलाओं की भूमिका पर उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर आगे बढ़ रही हैं और उन्हें लोकतंत्र में समान अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियां सराहनीय हैं और राजनीति में भी उनकी भागीदारी बढ़ना देश के लिए फायदेमंद होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।