Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The Punjab government has waived electricity bills amounting to over ₹100 crore for 518 gaushalas
{"_id":"6ab4f8389237c95a670980b3","slug":"video-the-punjab-government-has-waived-electricity-bills-amounting-to-over-rs100-crore-for-518-gaushalas-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार ने 518 गोशालाओं के 100 करोड़ से अधिक के बिजली बिल किए माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार ने 518 गोशालाओं के 100 करोड़ से अधिक के बिजली बिल किए माफ
पंजाब सरकार ने राज्य की 518 गोशालाओं के 100 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल माफ किए हैं। इनमें अमृतसर जिले की 14 गोशालाएं भी शामिल हैं। यह जानकारी पंजाब गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष कीमती भगत ने जिला प्रशासनिक परिसर में अधिकारियों और गोशाला प्रबंधकों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में दी।
कीमती भगत ने बताया कि घायल गोवंश के इलाज और देखभाल के लिए आयोग की सिफारिश पर 3.6 करोड़ रुपये की लागत से गोशालाओं को काऊ लिफ्टर उपलब्ध करवाए गए हैं। अमृतसर जिले की 14 गोशालाओं को भी इसका लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि गोशालाओं में रखे प्रत्येक गोवंश की देखभाल के लिए प्रतिदिन 61 रुपये देने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जल्द ही बैठक कर गोशालाओं को यह राशि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बेसहारा और लावारिस गोवंश को सड़कों से हटाकर गोशालाओं में पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इससे किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान के साथ सड़क हादसों और यातायात संबंधी समस्याओं को भी कम किया जा सकेगा। अधिकारियों को गौ-सेस की राशि गोवंश की देखभाल और सुरक्षा पर खर्च करने तथा गोशाला प्रबंधकों के साथ हर तीन महीने में बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।