{"_id":"69e359f49288f46caf0f518f","slug":"video-haryana-fire-department-employees-union-begins-indefinite-strike-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
हरियाणा में अग्निशमन विभाग की हड़ताल शनिवार से अनिश्चितकालीन हो गई है। सरकार द्वारा मांग पूरी ना करने पर ये फैसला लिया गया है। अब आग बुझाने की घटनाओं की जिम्मेदारी भी स्वयं सेवकों के कंधों पर आ गई है।
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद में आग बुझाते समय दमकल के दो कर्मचारी और एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया था। लेकिन सरकार ने पुलिस कर्मी को शहीद का दर्जा देकर उसके परिवार को एक करोड़ रुपये तथा नौकरी दी, हमारे दोनों शहीद कर्मचारियों के परिवारों को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी की तरह इन्हें भी शहीद का दर्जा, परिवार को एक-एक करोड़ रुपये व एक सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों को लेकर सहयोग की स्थाई व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही गुलशन भारद्वाज ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बंद हो क्योंकि हमारे लिए नई जगह जानकारी के अभाव में जानलेवा होगी। उन्होंने कहा कि हमें मुख्यमंत्री राहत कोष से खैरात नहीं चाहिए, एक करोड़ रुपए की मदद व सरकारी नौकरी का भरोसा चाहिए। भारद्वाज ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने और उसका पत्र जारी होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। गर्मी के मौसम में दमकल विभाग पहले से ही हाई अलर्ट पर किया गया है। ऐसे में दमकल कर्मचारियों की हड़ताल किसी भी बड़ी घटना पर भारी पड़ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।