{"_id":"69e35eaf27212ead260b23b3","slug":"video-two-accused-arrested-near-baihanajata-for-giving-fake-currency-notes-to-a-shopkeeper-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दुकानदार को नकली नोट थमाने के मामले में बैहनाजटा के पास दो आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या बोले एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दुकानदार को नकली नोट थमाने के मामले में बैहनाजटा के पास दो आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या बोले एसपी
सदर थाना के तहत लोहरड़ा बाईपास पर चाय के बहाने दुकानदार को नकली नोट थमाने के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नकली नोटों के माध्यम से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और बैंक रिकॉर्ड के विश्लेषण के बाद, पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त वाहन की पहचान की। 17 अप्रैल को पुलिस टीम ने जिला बिलासपुर के बैहनाजटा के पास आरोपियों को एक अन्य वाहन में मनाली की ओर जाते समय धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये के 16 जाली नोट और 200 रुपये के 33 जाली नोट बरामद किए हैं। एक आरोपी अमृतसर और एक आरोपी मोहाली का रहने वाला है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत प्रदान की। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घूम रहे थे। अंदेशा है कि उन्होंने अन्य स्थानों पर भी छोटे दुकानदारों और बुजुर्गों को अपनी ठगी का निशाना बनाया है।
जानकारी के मुताबिक लोहरड़ा बाईपास पर शातिरों ने एक बुजुर्ग दुकानदार को चाय के बहाने ठग लिया। 74 वर्षीय दुकानदार से दो युवकों ने नकली नोटों के जरिये करीब 3,200 रुपये की धोखाधड़ी कर दी। आरोपियों ने पहले नमकीन के साथ चाय पी और सामान्य ग्राहक बनकर बातचीत शुरू की। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार को बातों में उलझाते हुए कहा कि उनके पास 200-200 रुपये के नोट हैं और उन्हें 500 रुपये के नोट चाहिए। बुजुर्ग दुकानदार उनकी बातों में आ गया और बिना ज्यादा जांच-पड़ताल किए उन्हें 500 रुपये के 12 नोट, यानी कुल 6,000 रुपये दे दिए। इसके बदले में युवकों ने 200 रुपये के 30 नोट थमा दिए। जब दुकानदार ने नोटों की जांच की तो वह हैरान रह गए। 30 नोटों में से 16 नोट नकली निकले, जबकि केवल 14 नोट ही असली पाए गए। दुकानदार को करीब 3,200 रुपये का नुकसान हुआ। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि नकली नोट मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लेनदेन के समय नोटों के सुरक्षा मानकों की अच्छी तरह जांच करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई ठगी का शिकार हुआ है तो तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय हमीरपुर या थाना सदर हमीरपुर में संपर्क करें
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।