{"_id":"69e35e675eadb3d848044bb3","slug":"video-massive-fire-at-sky-tower-in-sanjay-place-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संजय प्लेस के स्काई टावर में भीषण आग, व्यापारियों में फैली दहशत; दमकल ने पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संजय प्लेस के स्काई टावर में भीषण आग, व्यापारियों में फैली दहशत; दमकल ने पाया लपटों पर काबू
आगरा के थाना हरीपर्वत के संजय प्लेस क्षेत्र स्थित स्काई टावर में शुक्रवार दोपहर कंप्यूटर पार्ट्स के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में गोदाम से लपटें निकलती देख मार्केट में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में लाखों के कंप्यूटर पार्ट्स जल गए। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। स्काई टावर में आरके पुरम निवासी हरमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी की एक्सट्रीम इंफोटेक नाम से कंप्यूटर पार्ट्स और रिपेयरिंग की दुकान है। बिल्डिंग के ऊपरी ब्लॉक में दुकान के ऊपर ही गोदाम है। हरमिंदर ने बताया कि वह दुकान में थे। कर्मचारी ऊपर सामान लेने गया था तो उसने लाइट ऑन की और सामान लेकर नीचे आ गया। इसके कुछ देर बाद आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दुकान का दरवाजा खटखटा कर जानकारी दी। तब तक खिड़की से लपटें बाहर निकलने लगी थीं। कुछ लोगों ने बाइक से फायर स्टेशन पहुंचकर सूचना दी। लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।