{"_id":"69e3b752238111664203e7da","slug":"video-the-new-executive-committee-of-the-bharat-vikas-parishad-has-assumed-charge-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार
मेरठ। भारत विकास परिषद मेन शाखा की नई कार्यकारिणी का 44वां अधिष्ठापन कार्यक्रम शनिवार को आईआईएमटी सभागार में संपन्न हुआ। प्रांतीय महासचिव एमसी गुप्ता ने अनिल अग्रवाल को अध्यक्ष, डॉ. सचिन गुप्ता को सचिव और संदीप वर्मा को कोषाध्यक्ष पद का दायित्वग्रहण कराया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी का परिचय शाखा सदस्यों से कराया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संपर्क, सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ शाखा को नई ऊंचाइयां प्रदान करने का संकल्प लिया। सत्र 2025-26 के अध्यक्ष हेमंत गोयल ने गत वर्ष के कार्यों में सहयोग के लिए कार्यकारिणी सदस्यों और शाखा सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सचिव डॉ. सचिन गुप्ता और महिला संयोजिका कामिनी गुप्ता ने गत वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संघचालक सूर्यप्रकाश टोंक ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की वो दिल से प्रशंसा करते हैं। सत्र की प्रथम पारिवारिक सभा में जिला समन्वयक दिनेश गोयल ने 10 नए सदस्यों को शाखा परिवार में सम्मिलित करते हुए सदस्यता शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव ने कहा कि भारतीय समाज में भारत विकास परिषद का एक नाम है क्योंकि यह लोगों को भाईचारा और प्रेम से रहना सिखाती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एएम बेन्द्रे ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।