{"_id":"6af00c32b5ff7fe0100efe05","slug":"up-alert-issued-in-five-districts-to-monitor-owls-during-diwali-focus-will-be-on-old-trees-and-nests-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिवाली पर उल्लुओं की निगरानी के लिए इन पांच जिलों में अलर्ट, पुराने पेड़ों और घोंसलों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिवाली पर उल्लुओं की निगरानी के लिए इन पांच जिलों में अलर्ट, पुराने पेड़ों और घोंसलों पर रहेगी नजर
Sun, 08 Nov 2026 11:14 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:14 AM IST
सार
Meerut News: अंधविश्वास के चलते दिवाली पर लोग की बलि देते हैं। उल्लुओं के शिकार और तस्करी की आशंका पर अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बिजनौर और अमरोहा में निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
उल्लू
- फोटो : AI
विस्तार
दिवाली के दौरान उल्लुओं के अवैध शिकार की आशंका ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अंधविश्वास के चलते उल्लुओं की बलि और उनके अंगों का तांत्रिक क्रियाओं में उपयोग किया जाता है। इसी कारण वन विभाग ने हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य सहित पांच जिलों के वन क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बिजनौर और अमरोहा के 2073 वर्ग किलोमीटर में फैले वन क्षेत्रों में उल्लुओं की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। हस्तिनापुर अभयारण्य के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन गश्त की जा रही है। एक क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि वनकर्मी दिन-रात जंगल में पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल से सटे उन इलाकों पर विशेष नजर है, जहां अवैध शिकार और तस्करी की आशंका रहती है। अधिकारियों और वनकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। पुराने पेड़ों और उल्लुओं के संभावित ठिकानों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। हस्तिनापुर में सफेद उल्लू, खुटरी, भारतीय स्कॉप्स उल्लू, भारतीय ईगल आउल और डस्की ईगल आउल जैसी प्रमुख प्रजातियां पाई जाती हैं।
अंधविश्वास और अपील
प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने उल्लुओं की बलि की आशंका बताई। उन्होंने कहा कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का उद्देश्य सुख, शांति और सद्बुद्धि की कामना करना है। किसी जीव की हत्या करना इसका उद्देश्य नहीं है। सुदेश कुमार ने लोगों से ऐसी भ्रांतियों से दूर रहने की अपील की।

उल्लुओं का महत्व और संरक्षण
हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य में उल्लू जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार, उल्लू रात्रिकालीन प्रहरी की भूमिका निभाते हैं। वे चूहों, छछूंदरों और कीटों का शिकार कर खाद्य शृंखला का संतुलन बनाए रखते हैं। वन संरक्षक आदर्श कुमार ने बताया कि उल्लुओं का संरक्षण समृद्ध जैव विविधता की रक्षा है। वन विभाग पुराने वृक्षों और प्राकृतिक घोंसला स्थलों को सुरक्षित रखने को प्राथमिकता दे रहा है।
ये भी देखें...
मेरठ: एक लाख का इनामी ऊधम सिंह बोला- अपनी पीठ थपथपाने के लिए पुलिस कर सकी है मेरा एनकाउंटर; ये बोले एसएसपी