{"_id":"69e35fee46463abb270c82ec","slug":"video-second-battalion-sent-to-save-aravali-ex-servicemen-postponed-protest-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अरावली बचाने के लिए भेजी दूसरी बटालियन तो पूर्व सैनिकों ने धरना किया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अरावली बचाने के लिए भेजी दूसरी बटालियन तो पूर्व सैनिकों ने धरना किया स्थगित
गायत्री जोशी
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:11 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में आखिरकार पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में 62 दिन से धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों ने आंदोलन स्थगित किया है। एसडीएम ने पूर्व सैनिकों को पर्यावरण बटालियन के विस्थापन पर फिलहाल रोक लगाने की जानकारी देते हुए उन्हें जूस पिलाकर धरने से उठाया। पूर्व सैनिकों के आंदोलन खत्म करने पर सभी ने राहत की सांस ली। पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिक पिछले 62 दिनों से कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे थे। शनिवार को एसडीएम जितेंद्र वर्मा धरनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पर्यावरण बटालियन के विस्थापन पर रोक लगाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल अरावली के लिए वहीं की अन्य बटालियन को भेजने के निर्देश जारी हुए हैं। इस आदेश को स्थायी रूप प्रदान करने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों से धरने से उठने की अपील की। उचित आश्वासन मिलने के बाद पूर्व सैनिकों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने की कोशिश की गई तो वे फिर से सड़कों पर उतरेंगे। पूर्व सैनिकों के धरने को समर्थन देने के लिए यूकेडी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी सहित अन्य कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, प्रमिला बोहरा, दीपा जोशी, शेर सिंह, धरम सिंह, ललित सिंह, गिरधर सिंह सहित कई पूर्व सैनिक और उनके आश्रित मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।