{"_id":"69e3b8b0c3149cc87b04ac6f","slug":"video-kirtan-in-the-ashram-of-yogoda-satsang-society-of-india-located-in-noida-sector-62-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भक्ति की लहर ने नोएडा को किया भावविभोर, कीर्तन और ध्यान में गूंजा आध्यात्मिक एकत्व का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति की लहर ने नोएडा को किया भावविभोर, कीर्तन और ध्यान में गूंजा आध्यात्मिक एकत्व का संदेश
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:30 PM IST
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (YSS) का आश्रम शनिवार की शाम उस समय आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा जब हजारों लोगों ने भक्ति, कीर्तन और ध्यान के माध्यम से एक अद्भुत आंतरिक शांति का अनुभव किया। यह अवसर केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक स्मृति का पुनर्जीवन था, जो परमहंस योगानन्द जी द्वारा 1926 में न्यूयॉर्क के कार्नेगी हॉल में दिए गए भक्ति-कीर्तन के शताब्दी वर्ष को समर्पित था।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी स्मरणानन्द जी और स्वामी अद्यानन्द जी के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ। स्वामी स्मरणानन्द जी ने कहा कि आत्म-शक्ति से परिपूर्ण संगीत ही सार्वभौमिक भाषा है, जो सीधे हृदय को परमात्मा से जोड़ता है। उन्होंने बताया कि भक्तिमय कीर्तन केवल संगीत नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जो मन को एकाग्र कर भीतर की चेतना को जाग्रत करती है।
दूसरी ओर अमर उजाला से बात करते हुए स्वामी आलोकानंद जी ने बताया कि लोगों के जीवन में आध्यात्म की कितनी जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।