फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AI providing precise calculations of production, costs, and profits.

Noida News: उत्पादन, लागत और मुनाफे का सटीक हिसाब-किताब बता रहा एआई

Sat, 01 Aug 2026 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
AI providing precise calculations of production, costs, and profits.
आकांक्षा चुघ
फोटो------
विज्ञापन


-उद्यमी संगठनों ने छोटे उद्यमियों से किया एआई का उपयोग कर समय और खर्च बचाने का आग्रह
-वर्तमान की परिस्थितियों से निपटने और आर्थिक अनिश्चितता के बीच एआई है लाभदायक

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उद्योग जगत में उद्यमी अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग बढ़ाने पर विचार मंथन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह हर छोटे-बड़े पेंचीदे काम को भी आसानी से मिनटों में करके दे देगा। ऐसे में उनका समय और पैसा दोनो बचेगा और उत्पादन बढ़ेगा। लघु उद्योग भारती गौतमबुद्ध नगर शाखा ने इसके लिए शहर के उद्यमियों को एआई का उपयोग बढ़ाने का आग्रह किया है। इसके लिए बैठक कर उद्यमियों को जागरूक भी किया गया। लघु उद्योग भारतीय के महासचिव संजय बत्रा ने बताया कि एआई तकनीकें कारोबार के हर पहलू में अपनी जगह बना रही हैं। उनका कहना है कि उत्पाद में कितना माल उपयोग करना है, उसकी लागत कितनी आ रही है और जब वह उत्पाद मार्केट में पहुंचेगा तो कितने में बिकेगा, इन सभी की गणना करके एआई मिनटों में बता रहा है। इसके लिए एक समर्पित टीम की ओर से एआई का विश्लेषण और चेक किया गया, जहां एआई अधिकतर मामलों में बेहतर और सटीक निकला। इसके बाद उद्यमी संगठन ने यह निर्णय लिया कि उनके अन्य सदस्यों को राहत देने के लिए एआई के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस बदलाव को गति देने के लिए एआई विशेषज्ञों की नियुक्ति की जा रही हैं। ये विशेषज्ञ एआई समाधानों को विकसित करने, लागू करने और प्रबंधित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
एचआर ही नहीं, हर पुरानी से पुरानी फाइल मिनटों में खंगाल रहा एआई
उद्यमियों का कहना है कि मानव संसाधन विभाग में एआई भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित कर रहा है। यह उम्मीदवारों के रिज्यूम की स्क्रीनिंग और चैटबॉट के माध्यम से प्रारंभिक साक्षात्कार में मदद करता है। कर्मचारी ऑनबोर्डिंग, प्रदर्शन मूल्यांकन और जुड़ाव कार्यक्रमों में भी एआई सहायक है। निगरानी प्रणालियों में, एआई वास्तविक समय में उत्पादन लाइनों की निगरानी करता है। इतना ही नहीं जिनका पुराने से पुराना रिकॉर्ड जो कंपनी या क्लाउड में मौजूद है, उसे मिनटों में पेश कर देता है।
विज्ञापन

265 युवाओं ने एआई आधारित खुद की बनाई कंपनी
बता दें, नए स्टार्ट अप के तहत पंजीकृत करीब 265 ऐसे युवा हैं जिन्होंने खुद की एआई आधारित कंपनी तैयार की है। जिला उद्योग केंद्र के उद्योग उपायुक्त पंकज निर्वाण का कहना है कि उन्होंने ऐसी कंपनियां तैयार की हैं, जिन पर भरोसा किया जा सकता है, उनका उपयोग कर कंपनी के काम को आसान बनाया जा सकता है और डाटा लीक न होने की प्रबल संभावना रहती है। यह संख्या आने वाले समय में और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हमनें उद्यमियों से आग्रह किया है कि वह एआई का उपयोग कर अपना समय और पैसा दोनो बचाएं। -संजय बत्रा, महासचिव, लघु उद्योग भारती
एआई आने वाले वक्त में जरूरी है, इसे अपनाना ही होगा, नहीं तो अन्य लोग आगे बढ़ जाएंगे, हम परंपरागत ही बने रह जाएंगे। -विकास बंसल, उद्यमी
छोटे उद्यमियों के लिए यह सबसे ज्यादा उपयोगी है, क्योंकि उनके पास प्रोफेशनल कर्मचारियों की भर्ती का बजट नहीं होता है। -आकांक्षा चुघ, उद्यमी
एआई से चीजें आसान हुई हैं, मैं कंपनी का एक्सेस देती हूं, लेकिन एक लिमिट तक, क्योंकि उसके लीक होने का खतरा भी रहता है। -शिखा मिश्रा, उद्यमी

आकांक्षा चुघ

आकांक्षा चुघ

आकांक्षा चुघ

आकांक्षा चुघ

आकांक्षा चुघ

आकांक्षा चुघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed