{"_id":"69e3ac0de71549e835010908","slug":"video-signature-campaign-held-at-manohar-lal-degree-college-under-the-nari-shakti-vandan-adhiniyam-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कनोहर लाल डिग्री कॉलेज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हुआ हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कनोहर लाल डिग्री कॉलेज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हुआ हस्ताक्षर अभियान
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप सहित सभी छात्राओं ने अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर किए। इसके पश्चात महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी अपने हस्ताक्षर कर अभियान के प्रति समर्थन और प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा राय ने बताया कि यह अधिनियम लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य राजनीति में महिलाओं को भागीदारी बढ़ाने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।