{"_id":"69e3568ead512e8c8704e2b0","slug":"video-bypass-surgeries-have-commenced-at-sn-medical-college-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक नस से धड़क रहा था दिल, हार्टअटैक से जान जाने का था खतरा; चिकित्सकों ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक नस से धड़क रहा था दिल, हार्टअटैक से जान जाने का था खतरा; चिकित्सकों ने ऐसे बचाई जान
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार हार्ट बाईपास सर्जरी हुई है। मरीज की दो नस बंद थी और एक ही से हृदय धड़क रहा था। सीने-पैरों की नस लगाकर मरीज की जान बचाई है। ऑपरेशन तीन घंटे तक चला। रिकार्ड 72 घंटे में मरीज डिस्चार्ज कर दिया है। अब मरीजों को हार्ट बाईपास सर्जरी के लिए दिल्ली-जयपुर नहीं जाना पड़ेगा। सीटीवीएस विभाग के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल ने बताया बोदला निवासी रतन लाल शर्मा (66) के हृदय की तीन में से दो नस पूरी तरह से बंद थीं। एक ही नस से हृदय तक रक्त संचार हो रहा था। हार्टअटैक आने से हृदय के कार्य करने की क्षमता भी 35 फीसदी रह गई थी। एक और हार्टअटैक से जान का खतरा था। ऐसे में बीटिंग हार्ट तकनीक से मरीज की हार्ट बाईपास सर्जरी की गई। 72 घंटे आईसीयू में रखने के बाद मरीज को चलाकर देखा गया। बेहतर स्थिति होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। ऑपरेशन टीम में डॉ. शिव, डॉ. सुलभ गर्ग, डॉ. आरती, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर के डॉ. अपूर्व मित्तल, डॉ. योगिता, डॉ. अतिहर्ष मोहन अग्रवाल, डॉ. अमिता, डॉ. रोहन, डॉ. अखिल और डॉ. विकास यादव रहे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पहली बार एसएन में हार्ट बाईपास सर्जरी हुई है। इनका असाध्य रोग योजना के तहत निशुल्क ऑपरेशन हुआ है। मरीजों को अब दूसरे शहरों में सर्जरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।