{"_id":"69e3bd6ca5774618e90ba19b","slug":"video-rayabral-ma-fatha-sa-ltakata-mal-kashara-ka-shava-lta-ka-le-hataya-ka-aashaka-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, लूट के लिए हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, लूट के लिए हत्या की आशंका
रायबरेली में महमूदाबाद इलाके के बेहटा छावनी मोहल्ले में शनिवार शाम किशोरी का शव घर में फंदे से लटकता मिला। कमरे का दरवाजा टूटा था। पास में रखी अलमारी का लाक भी टूटा था। इसमें रखे पांच लाख रुपये गायब हैं। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। परिजन लूट के और हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से कमलापुर के भमेरा गांव निवासी उस्मान व्यापार के चलते महमूदाबाद के बेहटा छावनी में मकान बनाकर रहते थे। घर में उस्मान की पत्नी नसीम बानो, भाई अहमान व सूफियान परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को सूफियान, हसमा परवीन, उस्मान लखनऊ में रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए थे।
उस्मान की बेटी वसीम बानो (14) घर में अकेली थी। वसीम के चाचा अहमान मुर्गा फार्म पर मौजूद थे। शाम करीब 4 बजे वसीम की मां नसीम और उसके एक चाचा बेहटा छावनी स्थित अपने घर पहुंचे। उन्होंने देखा तो घर का मुख्य द्वार खुला हुआ था। बाहरी कमरे में वसीम बानो का शव पंखे से दुप्पटे के सहारे लटका हुआ था।
वहीं, कमरे का दरवाजा टूटा था। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा था। पांच लाख रुपये की नकदी गायब थी। घर की स्थिति देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने यूपी 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल सिंह, सीओ वेद प्रकाश भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।