{"_id":"6a6e03c46a001d884a00d6e0","slug":"video-rayabral-ma-caya-bnata-samaya-gasa-saldara-ma-lga-aaga-50-hajara-ka-gahasatha-ka-jal-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, 50 हजार की गृहस्थी की जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, 50 हजार की गृहस्थी की जली
रायबरेली में लालगंज कस्बा के अंबेडकर मार्ग स्थित गंदी गली मोहल्ले में शनिवार शाम चाय बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में करीब 50 हजार रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। मोहल्ला निवासी बउवा सोनी की पत्नी रश्मि गैस चूल्हे पर चाय बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर के रेगुलेटर में अचानक आग लग गई। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए घर से बाहर निकल कर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर नईम फायर एक्सटिंग्विशर लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि तब तक आग की चपेट में आकर स्मार्टफोन, एलईडी टीवी, रजाई, गद्दे, कपड़े, कूलर, पंखा समेत करीब 50 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान जल चुका था।घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल रहा। काफी देर तक इलाके में धुएं का गुबार छाया रहा। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के मकानों तक आग फैलने से बच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।