{"_id":"6a6db174831694d7ad0b114a","slug":"video-gada-ma-samathhana-thavasa-ma-daaaiija-na-sana-janasamasayae-afasara-ka-thae-nasataranae-ka-narathasha-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में समाधान दिवस में डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में समाधान दिवस में डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
गोंडा में सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीआईजी देवीपाटन मंडल अशोक कुमार शुक्ला ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
सुनवाई के दौरान कौड़िया निवासी अंकित शुक्ला ने आर्यनगर चौराहे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि चौराहे पर यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
इस पर डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।