Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Suicide case involving international athlete Sheelu Balhara's wife: Agreement reached between both panchayats; last rites to be performed at the in-laws' home
{"_id":"6a6db041f91a0ac74d05301a","slug":"video-suicide-case-involving-international-athlete-sheelu-balharas-wife-agreement-reached-between-both-panchayats-last-rites-to-be-performed-at-the-in-laws-home-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी सुसाइड मामला: दोनों पंचायतों में हुआ समझौता, ससुराल में ही होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी सुसाइड मामला: दोनों पंचायतों में हुआ समझौता, ससुराल में ही होगा अंतिम संस्कार
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:07 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शीलू की पत्नी के सुसाइड करने के मामले में दोनों पक्षों की पंचायतों के बीच समझौता हो गया है। समझौते के तहत तय किया गया है कि मृतका का अंतिम संस्कार उसकी ससुराल 'बहू अकबरपुर' में ही कराया जाएगा।
पंचायत के गणमान्य लोगों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के तुरंत बाद मामले में नामित आरोपियों की गिरफ्तारी करवा दी जाएगी।
तीन सदस्यीय बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
इससे पहले, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पीजीआई में मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था, जिसकी देखरेख में पूरी वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम संपन्न हुआ।
पंचायत के आश्वासन पर शांत हुए परिजन
घटना के बाद से ही मृतका के मायके पक्ष के लोग काफी आक्रोशित थे और निष्पक्ष जांच व आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए दोनों गांवों की पंचायतों की संयुक्त बैठक बुलाई गई। बैठक में काफी विचार-विमर्श के बाद सहमति बनी कि अंतिम संस्कार ससुराल गांव में ही होगा, जिसके बाद पुलिस व पंचायत के आश्वासन पर मायके पक्ष के लोग अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। फिलहाल गांव में एहतियात के तौर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।