फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Advocate Om Prakash Punia appointed Returning Officer for the Bar election.

Rohtak News: बार चुनाव के लिए अधिवक्ता ओम प्रकाश पुनिया बने रिटर्निंग ऑफिसर

Sat, 01 Aug 2026 03:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Advocate Om Prakash Punia appointed Returning Officer for the Bar election.
45-जिला बार की बैठक के दौरान उप​स्थित प्रधान दीपक हुड्डा व बार सदस्य। बार एसोसिएशन - फोटो : Archive

विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अध्यक्ष दीपक हुड्डा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें 11 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश पुनिया को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया। सुरेंद्र कुमार लौरा और अनिल कुमार शर्मा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए हैं। अध्यक्ष दीपक हुड्डा और महासचिव राज करण पंघाल ने बताया कि ये नियुक्तियां बार एसोसिएशन के नियमों और बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा की अधिसूचना के अनुसार हैं। कार्यवाही पुस्तिका और नामांकन पत्र अनुमोदन के लिए बार काउंसिल चंडीगढ़ भेजे गए हैं। ओम प्रकाश पुनिया ने चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण निष्पक्षता से संपन्न कराने की बात कही। एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से चुनाव में सक्रिय भागीदारी कर लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed