{"_id":"6a6da0a995f4225d7b0101eb","slug":"international-kabaddi-player-wife-suicide-one-man-army-sheelu-breaks-down-in-tears-over-wife-death-2026-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां की बीमारी और कम उम्र में शादी: पत्नी की मौत पर फूट-फूटकर रोया खिलाड़ी; मुस्कान ने इन्हें किया आखिरी फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की बीमारी और कम उम्र में शादी: पत्नी की मौत पर फूट-फूटकर रोया खिलाड़ी; मुस्कान ने इन्हें किया आखिरी फोन
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:59 PM IST
सार
रोहतक के बहुअकबरपुर के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने खुदकुशी कर ली। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सास के साथ क्षणिक बहस हुई थी। पांच मिनट में फंदा लगाकर दुनिया उजाड़ ली। मुस्कान की मौत के बाद शीलू बल्हारा कबड्डी छोड़ पंजाब से बहुअकबरपुर लौट आए। पुलिस उन्हें थाने लेकर गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 15
international kabaddi player wife suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रोहतक के बहुअकबरपुर के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की खुदकुशी से सब चकित हैं। बताते हैं कि खुदकुशी से पांच मिनट पहले सास के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। उसे न जाने क्या चुभ गया कि फिर सब दरवाजा पीटते रह गए और जब यह टूटा तो सामने पंखे से लटकती लाश ही मिली।
बेटी मुस्कान की मौत की खबर मिलते ही शाम करीब 5 बजे फरमाणा गांव से मायके वाले बहुअकबरपुर पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों से उनकी कहासुनी भी हुई। मायके से आई महिलाएं चिल्लाकर सवाल उठा रही थीं कि आखिर उसने जान क्यों दे दी? लोगों ने घर के ऊपर का कमरा भी देखा जिसमें मुस्कान पति के साथ रहती थीं।
2 of 15
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान का शव करीब 10 फीट ऊंचाई पर लगे पंखे पर झूलता मिला। दो चुनरी को बांधकर फंदा लगाया गया था। पड़ोस की एक महिला का दावा है कि मुस्कान की अपनी सास से कम बनती थी। कई बार कहासुनी भी हो जाती थी। मुस्कान का भाई भी शीलू के घर रहकर कबड्डी की प्रैक्टिस करता था।
3 of 15
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा ने की खुदकुशी, घर के बाहर भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब एक महीने पहले हादसे में घायल हो जाने के कारण भाई फिलहाल यहां नहीं था। शीलू भी पंजाब में कबड्डी खेलने गया हुआ था। पुलिस की जांच में पता लगा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे सास के साथ मुस्कान की कहासुनी हो गई थी। इस दौरान ससुर उसके बच्चे को गोद में लेकर खिला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुस्से में आई मुस्कान बड़बड़ाते हुए ऊपर वाले कमरे में चली गई। पीछे से सास-ससुर भी बढ़े लेकिन उसके पहले ही मुस्कान ने कमरा बंद कर लिया। पड़ोसी बताते हैं कि दरवाजा खुलवाने के लिए परिवार के लोग चीख रहे थे। शाम करीब साढ़े 4 बजे ऐसा शोर सुना था।
विज्ञापन
5 of 15
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद भी मुस्कान ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़ने में काफी देर लगी और तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फंदे पर लटक रही मुस्कान को उतारा गया लेकिन उसमें कुछ बाकी न था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।