{"_id":"6a6db5a406d2a917cd0adc0d","slug":"video-kunihar-door-to-door-garbage-collection-50-rupees-monthly-user-fee-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kunihar News: कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से देना होगा 50 रुपये मासिक शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kunihar News: कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से देना होगा 50 रुपये मासिक शुल्क
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:30 PM IST
Link Copied
नगर पंचायत कुनिहार में शनिवार से डोर-टू-डोर ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था की शुरुआत हो गई। इस नई व्यवस्था के तहत अब घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा। नगर पंचायत ने सफाई व्यवस्था का जिम्मा टार्गेट ग्रीन जोन फर्म को सौंपा है।
अभियान के शुभारंभ के दौरान पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर ने इसे नगर पंचायत के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।
टार्गेट ग्रीन जोन के ठेकेदार सौरभ ठाकुर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छ शहर अभियान को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके सफाई कर्मचारियों को दें, ताकि उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सके।
उन्होंने बताया कि जिन संकरी गलियों में कचरा वाहन नहीं पहुंच पाएगा, वहां सफाई कर्मचारी बोरे लेकर घर-घर से कचरा एकत्र करेंगे। इसके अलावा शहर की सड़कों और नालियों की नियमित सफाई भी इसी व्यवस्था के तहत की जाएगी।
सौरभ ठाकुर ने बताया कि अगले महीने से प्रत्येक घर और किरायेदार से 50 रुपये प्रतिमाह उपयोगकर्ता शुल्क लिया जाएगा, जबकि इस महीने लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दुकानदारों के लिए अलग से शुल्क संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।