फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Discussion with the Governor on sports culture and discipline.

Solan News: राज्यपाल से खेल संस्कृति, अनुशासन पर चर्चा

Sat, 01 Aug 2026 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Discussion with the Governor on sports culture and discipline.
लोक भवन शिमला में राज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचली टोपी, मफलर एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्
क्रीड़ा भारती का प्रतिनिधिमंडल कविंद्र गुप्ता से मिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। क्रीड़ा भारती जिला सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर के नेतृत्व में लोक भवन शिमला में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को पारंपरिक हिमाचली टोपी, मफलर और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला सोलन में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और संगठन की विभिन्न गतिविधियों एवं भावी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि क्रीड़ा भारती जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास कर रही है। गुप्ता ने क्रीड़ा भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ही जरूरी नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि क्रीड़ा भारती भविष्य में भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को खेलों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर जिला मंत्री मनोज चौहान, क्रीड़ा भारती अर्की टोली के अध्यक्ष अजय ठाकुर, मंडल मंत्री आसिफ चौधरी, धर्मपाल शर्मा, चेतन ठाकुर, दलीप शर्मा, गौरव ठाकुर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed