{"_id":"6a6de722b804c122dd0ebfad","slug":"video-barotiwala-trailer-crash-industries-office-driver-death-solan-news-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Accident: बरोटीवाला में बेकाबू ट्राला उद्योग विभाग कार्यालय में घुसा, चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Accident: बरोटीवाला में बेकाबू ट्राला उद्योग विभाग कार्यालय में घुसा, चालक की मौके पर मौत
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:01 PM IST
Link Copied
सोलन जिले के बरोटीवाला क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यूनिकैंप चौक के पास सिक्का होटल की उतराई पर अनियंत्रित हुआ ट्राला उद्योग विभाग के कार्यालय की दीवार तोड़ते हुए इमारत के अंदर जा घुसा। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार, पीबी-11 एएस-9695 नंबर का ट्राला कांटा कराने के लिए जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे सिक्का होटल की उतराई पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्राला उद्योग विभाग कार्यालय की एक दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया और दूसरी दीवार से जा टकराया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राले का अगला हिस्सा और केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाद में हाइड्रा मशीन की सहायता से ट्राले को हटाया गया और चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।