{"_id":"6a6dc24d1c654fc8040a1c30","slug":"video-rayabral-ma-brasha-na-hana-sa-sakhana-lga-thhana-ka-fasal-mahanata-para-farata-thakha-raha-pana-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बारिश न होने से सूखने लगी धान की फसल, मेहनत पर फिरता दिख रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बारिश न होने से सूखने लगी धान की फसल, मेहनत पर फिरता दिख रहा पानी
रायबरेली में मानसून की बेरुखी और बारिश न होने के कारण किसानों की चिंताएं गहराने लगी हैं। बड़ी उम्मीद और कड़ी मेहनत के साथ किसानों ने धान की रोपाई तो पूरी कर ली थी, लेकिन अब बारिश की कमी की वजह से तैयार फसल खेतों में ही सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
खेतों में पड़ी दरारें किसानों की लाचारी और उनके कड़े परिश्रम पर फिर रहे पानी की गवाही दे रही हैं। जिन किसानों के पास सिंचाई के अन्य साधन नहीं हैं, उनकी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। वहीं पम्पिंग सेट से सिंचाई करने वाले किसानों पर लागत का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। इधर प्रेम शंकर मिश्रा, महेंद्र श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद मिश्रा, भानू सिंह, बबलू सिंह, ओम प्रकाश, रामसमुझ, बाबूलाल, जगदीश सहित अन्य स्थानीय किसानों का कहना है कि उन्होंने महंगे बीज, खाद और रोपाई में अपनी जमा पूंजी लगा दी थी।
उन्हें उम्मीद थी कि इस बार अच्छी बारिश होगी और फसल भी अच्छी होगी। लेकिन अब समय पर बारिश न होने से रोपी गई धान की फसल सूखकर पीली पड़ने लगे है। यदि अगले कुछ दिनों में तेज बारिश नहीं हुई, तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी और परिवार भुखमरी के शिकार हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।