{"_id":"6a6d954180e6497f8909ee02","slug":"video-video-rayabral-ma-mathana-ma-halpada-bnana-ka-kaya-varathha-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में मैदान में हेलीपैड बनाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में मैदान में हेलीपैड बनाने का किया विरोध
बूढ़नपुर ग्राम सभा स्थित बाबा ग्राउंड में प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण को लेकर क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया साथ ही ज़िला अधिकारी से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है।
युवाओं का कहना है कि बाबा ग्राउंड उनके क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण खेल मैदान है, जिसे तत्कालीन विधायक द्वारा युवाओं को सौंपा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, इसी मैदान पर सरकारी बाजार बनाने का प्रस्ताव भी आया था, लेकिन बच्चों के विरोध के बाद उसे दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था।
उनका आरोप है कि हेलीपैड के लिए मैदान में लगे तीन विशाल आम के हरे पेड़ कटवा दिए गए। पेड़ों की आधे से अधिक लकड़ी भी मौके से हटाए जाने की बात कही गई है। मैदान में लगा हैंडपंप भी उखाड़ दिया गया।
युवाओं ने बताया कि यहां सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवक दौड़ और कसरत करते हैं। क्रिकेट समेत अन्य खेलों तथा बीआरसी के ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजनों का भी यही प्रमुख स्थल है।। हंसराज यादव विपिन यादव अंकुश मौर्य वैभव यादव सलमान सैजी सौरभ सुशील जतिन आदि युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वही, सदर एसडीएम गोतम ने मामले की जानकारी कर दिखवाने को कहा जो कुछ होगा उसका निराकरण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।