फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP: Sensational murder in Raebareli; lover killed and body buried at home, foul smell exposes the crime; wife

UP: रायबरेली में सनसनीखेज मर्डर, पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्याकर घर में दफनाई लाश, बदबू से खुला राज

Sat, 01 Aug 2026 10:32 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 01 Aug 2026 10:32 AM IST
सार

रायबरेली में एक महिला और उसके पति पर प्रेमी की हत्या कर शव घर में दफनाने का आरोप है। कई दिन बाद दुर्गंध फैलने पर मामला सामने आया। सूचना पर पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किया और महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
UP: Sensational murder in Raebareli; lover killed and body buried at home, foul smell exposes the crime; wife
रायबरेली में सनसनीखेज मर्डर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक महिला और उसके पति ने मिलकर महिला के प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को घर के भीतर ही दफना दिया गया। कई दिनों बाद शव से बदबू आने पर मामला उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, महिला रीता अपने मायके में प्रेमी अमित के साथ रह रही थी। इस दौरान उसका पति राम प्रकाश भी अक्सर वहां आता-जाता था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर अमित का रीता और राम प्रकाश से विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने मिलकर अमित की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर के अंदर दफना दिया।

विज्ञापन

UP: Sensational murder in Raebareli; lover killed and body buried at home, foul smell exposes the crime; wife
पुलिस मामले की जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कई दिन बाद घर से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में खुदाई कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महिला रीता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसके पति राम प्रकाश की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed